सरकारी कर्मियों को बड़ी राहत: भवन निर्माण अग्रिम राशि अब 7 की जगह 25 लाख रुपये
अब तक अधिकतम 7 लाख रुपये तक का एडवांस मिलता था, जिसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही अब यह एडवांस बाजार दर (Market Linked Interest Rate) पर उपलब्ध होगा, जिससे ब्याज दरें भी कम होंगी।
अब तक क्या था नियम?
- अग्रिम राशि: अधिकतम ₹7 लाख
- ब्याज दर: 9.1% (फिक्स)
- संशोधन वर्ष: आखिरी बार 2010 में किया गया था
- समस्या: फिक्स ब्याज ज्यादा होने और राशि कम होने से कर्मचारी इसका लाभ नहीं ले रहे थे।
अब क्या होगा बदलाव?
क्यों है ये फैसला खास?
- कम ब्याज दर: अब कम ब्याज में ज्यादा राशि मिल सकेगी।
- वास्तविक जरूरतों के अनुरूप: आज के समय में 7 लाख में घर बनाना मुश्किल है। 25 लाख से मकान निर्माण या खरीद संभव होगा।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत: अब ज्यादा लोग इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।
0 Comments